Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers sitting on strike for bonus payment

Sonebhadra News: बोनस भुगतान के लिए धरने पर बैठे मजदूर

Fri, 27 Dec 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Workers sitting on strike for bonus payment
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्य करने वाले संविदा मजदूर बोनस भुगतान के लिए शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इसके चलते आफिस आने-जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य प्रभावित हुए। कोल इंडिया स्तर की बैठक में इसी साल तय हुआ था कि कोयला क्षेत्र में कार्य करने वाले संविदा मजदूरों को परफॉर्मेंस बेस बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद दीपावली से पहले भुगतान के निर्देश जारी किए गए, लेकिन यहां इस पर अमल नहीं हुआ। इसके चलते एनसीएल की यूपी व एमपी क्षेत्र में स्थित कई कोयला खदानों के मजदूर आंदोलन की राह पर हैं। आंदोलन के बाद कुछ कोयला क्षेत्रों में बोनस राशि का भुगतान भी किया लेकिन अभी भी इस मामले में कई सुस्त हैं। एनसीएल खड़िया में कार्य कर चुकी वीपीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन कर भुगतान की मांग की। सुबह 10 बजे से जुटे मजदूर दोपहर बाद तक डटे रहे। इसके चलते आफिस में रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को काफी समझाया लेकिन मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। उसके बाद खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि दस दिनों के अंदर पीआईएल बोनस का पैसा मिल जाएगा। मजदूरों का कहना है कि अगर भुगतान समय पर नहीं हुआ तो अब बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजू ठाकुर, पृथ्वी गौतम सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed