फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work of restructuring drinking water scheme started on DM's intervention

खबर का असर : डीएम के हस्तक्षेप पर पुनर्गठन पेयजल योजना का काम शुरू

Thu, 22 Jul 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Work of restructuring drinking water scheme started on DM's intervention
सोनभद्र। सिंचाई विभाग के अड़ंगेबाजी के चलते राबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल परियोजना को पूरी करने में आ रही अड़चन को डीएम अभिषेक सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जल निगम और सिंचाई विभाग के एक्सईन को फाइल के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग को एनओसी जारी करने के लिए दस दिन की मोहलत दी है। डीएम के कड़ा रुख देख सिंचाई विभाग ने जल निगम को काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। जल निगम ने कार्य शुरू करा दिया है। राबर्ट्सगंज नगर के 50 हजार आबादी को पुनर्गठन पेयजल योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। कार्यदायी संस्था जल निगम की तरफ से करीब 96.01 करोड़ की लागत से परियोजना का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। लेकिन धंधरौल के समीप पाइप लाइन नहर क्रास करने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से एनओसी नहीं दिए जाने से 25 दिन से पेयजल योजना काम रुक गया था।
विज्ञापन

परियोजना पूरी होने में आ रही अड़चन के संबंध में अमर उजाला ने 26 जून को 'पानी के लिए अभी और इंतजार सिंचाई विभाग ने लगाया ब्रेक' शीर्षक से तथा 20 जुलाई को 'पांच महीने में भी आगे नहीं बढ़ सकी फाइल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मिर्जापुर कैनाल डिविजन (सिंचाई विभाग) के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह और जल निगम के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह को फाइल के साथ तलब किया है। उन्होंने फाइल पूरी होने पर भी एनओसी जारी करने में टालमटोल करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई है और 10 दिन में एनओसी जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
---
वर्जन:
धंधरौल बांध के समीप पाइपलाइन नहर क्रास करने के लिए एनओसी न मिलने के कारण काम ठप था। सिंचाई विभाग की तरफ से एनओसी के लिए सहमति जताने पर काम शुरू कर दिया गया है।
- महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता-जल निगम सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed