फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work boycott of cleaning workers angry due to vacating the house continues

आवास खाली कराने से नाराज सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of cleaning workers angry due to vacating the house continues
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ओबरा नपं के संविदा सफाई कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा परियोजना प्रशासन की ओर से आवास खाली कराने से नाराज सफाई कर्मियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर सफाई व्यवस्था को ठप रखा। गांधी मैदान में एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आंदोलन में परियोजना में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों सहित नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों के शामिल हो जाने से परियोजना अस्पताल, परियोजना अतिथि गृह, परियोजना आवासों सहित कार्यालयों एवं पूरे नगर की साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों ने बताया कि हम लोग तीन पीढ़ी से परियोजना कालोनी सहित पूरे नगर की गंदगी साफ करते हैं और झुग्गी झोपड़ी बनाकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। इसके बावजूद हमलोगों को उजाड़ा जा रहा है जो गलत है। हम लोगों को परियोजना की खाली पड़ी जमीन पर कही भी विस्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों के रहने की व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक साफ सफाई का कार्य बंद रखा जाएगा। मौके पर संजय राम, गोपाल, रवि, बलराम, विजय, अजय कुमार, वंशी, राम नरेश, महेश, विशाल, विक्की, मनोज, सुनील, राजू, मुकेश, कमलेश, अमरजीत, विमला, लक्ष्मी, ज्योति, रीता, मीरा, बबिता, दुलारी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed