फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Word of thread tied defense

धागा बांध लिया रक्षा का वचन

Thu, 18 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Word of thread tied defense
राबर्ट्सगंज रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधती बहनें।
लगातार बारिश होने के बावजूद जिले में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर जहां रक्षा का वचन मांगा। वहीं पुरोहितों ने भी यजमान की कलाई पर रक्षासूत्र बांध मंगल की कामना की। 
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। चहुंओर बहना ने भाई के कलाई में डोर बाधा.., इसे समझो ना रेशम का डोर भइया...गीत सुनाई दे रा था। मुहूर्त के अनुसार बहनों ने भाइयों के माथे में तिलक लगा कर और उनकी आरती उतारी। इसके बाद कलाई में राखी बांध कर उनसे रक्षा का संकल्प लिया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार के स्वरूप वस्त्र, आभूषण और नकदी दिए। पुरोहितों ने यजमानों के घर जाकर उनको रक्षासूत्र बांध कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


बारिश में भी भीगते हुए बहनें भाइयों के घर और भाई बहनों के घर जा रहे थे। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों समेत अन्य वाहनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। सुबह से ही मिठाई और राखी की दूकानों पर भीड़ रही। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार का व्यंजन बनाया था। शाहगंज, घोरावल, मधुपर, रामगढ़, सलखन और चोपन संवाददाता के अनुसार बुधवार की रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। इसके बावजूद गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में वाहनों का साधन न होने की वजह से महिलाएं भीगते हुए पैदल मायके जा रही थी। उनके चेहरे पर सिर्फ भाइयों को राखी बांधने की खुशी दिखाई दे रही थी। बहनों ने भाइयों की सलामती के लिए गीत गाते हुए उनके कलाई पर नेह का डोर बांधा। बहनों ने भाई और भाई ने बहनों  को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed