{"_id":"c0260aaba0325898902f59fa7fa0606a","slug":"women-to-open-a-bank-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में खाता खुलवाने के लिए उमड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में खाता खुलवाने के लिए उमड़ीं महिलाएं
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई चरणों में शुरू हुई राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भले ही पूरी नहीं हो पाई हो, लेकिन अब राशन के लिए महिलाओं के बैंक खाते को जरूरी कर दिया गया है।
यही वजह है कि मंगलवार को बैंक के स्थानीय शाखा पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। जिससे व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती करनी पड़ी।
सरकार की नई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत प्रत्येक गृहस्थी में महिला को मुखिया माना गया है। ऐसे में महिला का बैंक खाता होना जरूरी कर दिया गया है।
इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद महिलाओं का रेला मंगलवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पर टूट पड़ा। दिनभर चली प्रक्रिया के बाद करीब चार सौ महिलाओं का खाता खोला जा सका।
ग्रामीण बैंक के प्रबंधक जीवन दास ने बताया कि दो दिनों के अंदर चार सौ से अधिक महिलाओं के खाते खोले गए। श्री दास का कहना था कि बुधवार का दिन भी इसी तरह गुजरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था से कितने लोग किस तरह लाभान्वित होंगे यह तो नहीं पता, लेकिन ग्राम प्रधान नंदलाल का कहना है कि आन लाइन फार्म में सबकुछ दर्ज होने से प्रत्येक परिवार को 25 किलो राशन मिल सकेगा।