{"_id":"6edd8c60886400d0da1f2d97b11b11f6","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-noose-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला सोनभद्र
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में मंगलवार रात संदिग्ध हाल में नीलम (25) का बड़ेर से शव लटकता मिला। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने खुद आत्महत्या करने की बात लिखी हैै। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ घटना की जांच करने में जुट गई हैैै।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरपालपुर गांव निवासी गुलाब मौर्य सपरिवार विकास नगर मोहल्ले में रहते हैं। उनके साथ उनकी स्वर्गवासी भाई की पत्नी नीलम और भतीजे शुभम, शिवम भी रहते हैं। दोनों बच्चे नाबालिग हैं। बुधवार की सुबह बड़ेर से नायलोन के रस्सी के सहारे नीलम का शव लटकता मिला।
जानकारी होने पर कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। शव के पास चार पन्ने का एक सुसाइट नोट मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया और सुसाइट नोट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में हिंदुआरी जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य और भाजपा नेता अनूप तिवारी ने डाक्टरों से शीघ्र पीएम कराने की मांग की। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चपइल गांव निवासी मृतका का भाई संदीप समेत घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
चौकी इंचार्ज ने बताया सुसाइट नोट में नीलम ने जिंदगी से आजिज आकर आत्महत्या की बात लिखी है। मार्च, 2015 में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला के पति धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह सदमे रहती थी।