फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman returning from nephew's sixth class dies in accident

Sonebhadra News: भतीजे के छठी से लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत

Sun, 07 Jul 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from nephew's sixth class dies in accident
घोरावल। खरुआंव गांव में खड़हा तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही महिला को बेकाबू सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वह अपने भतीजे के छठी कार्यक्रम से घर लौट रही थी। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में जुटी है। घुवास गांव निवासी रेखा (40) पत्नी महेंदर गत एक जुलाई को मायके सेमरा गांव गई थी। वहां भतीजे के छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। ससुराल आने के लिए पिता के साथ खड़हा तिराहे पर खड़ी होकर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान घोरावल की तरफ से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति महेंदर ने बाइक सवार खरुआंव निवासी सुरेंद्र कोल पर लापरवाही पूर्वक तेज गति से बाइक चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी चालक पर बीएनएस के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मृतका रेखा को 18 व 16 वर्ष के दो पुत्र और 14 वर्ष की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed