फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman Raped Inside Home; Husband's Head Smashed for Resisting; Accused Arrested

Sonebhadra News: घर में महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पति का सिर फोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman Raped Inside Home; Husband's Head Smashed for Resisting; Accused Arrested
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दुष्कर्म के आरोपी।स्रोत पुलिस
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म और विरोध जताने पर पति का सिर फोड़ देने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में 2011 से अब तक सात प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। 2011 में पहली प्राथमिकी भी दुष्कर्म की दर्ज हुई थी। 2013 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार की दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की पीड़िता ने एक अप्रैल को राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि नशे का लती सूरज उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता रहता है। 29 मार्च की रात उसे अकेला पाकर घर में घुस आया और जोर-जबरदस्ती की। शोर पर पास-पड़ोस के लोग और उसका बेटा आया तब वह देख लेने की धमकी देते हुए आरोपी चला गया। जब वह अपने पति और बेटे के साथ उसके घर शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो उन्हीं पर हमला बोल दिया गया। सूरज ने हथौड़ी से वारकर उसके पति का सिर फोड़ दिया। उसे भी सूरज और उसके परिवार के लोगों की तरफ से बोले गए हमले में काफी चोटें आईं। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला दुष्कर्म का निकला। संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए सूरज कश्यप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास मिला। उसके खिलाफ कोतवाली में 2011 से अब तक सात मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2011 में दुष्कर्म और पिछले वर्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह व उनके भतीजे की लाइसेंसी रायफल उड़ाने में भी उसकी संलिप्तता रही है। वर्ष 2013 में गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। ताजा मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed