फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Motorcyclist killed after being hit by Hyva in sonbhadra

हाइवे पर हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा

Wed, 21 Oct 2026 10:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 21 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेलगुड़वा चौराहे के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे हाइवा को लोगों ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by Hyva in sonbhadra
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेलगुड़वा चौराहे के पास मंगलवार देर शाम हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे हाइवा को राहगीरों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी कोटा निवासी रवि कुमार (19) पुत्र देवशरण पल्सर बाइक से डाला की ओर जा रहा था। तेलगुड़वा चौराहे से करीब 300 मीटर आगे रेणुकूट की तरफ पीछे से आए हाइवा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed