Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman hanged due to dispute with husband, two died in accidents

पति से विवाद के महिला ने लगाई फांसी, हादसों में भी गई दो की जान

Tue, 01 Nov 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged due to dispute with husband, two died in accidents
रेणुकूट/ओबरा। जिले के रेणुकूट और चोपन थाना क्षेत्रों में घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रेणुकूट में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी तो एक मूक बधिर महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चोपन थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से युवक ने दम तोड़ दिया। तीनों मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर पांच निवासी गणेश की पत्नी संगीता (35) छठ पूजा में शामिल होकर चाचा कॉलोनी से रेलवे पटरी होकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। संगीता मूक-बधिर थी। मुर्धवा इलाके की लोहार बस्ती रनशा गोंड की पत्नी सुनीता (40) का रविवार की रात किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गई। रविवार की सुबह जब रनशा की साली मानमती जंगल की ओर गई तो वहां सुनीता की लाश साड़ी के सहारे पेड़ पर लटकता मिला। डाला पुलिस चौकी अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के सामने वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रविवार की रात लगभग नगर पंचायत कार्यालय के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक युवक (40) घूम रहा था। उसे वाहन से धक्का लग गया। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने घायल को चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

करंट से गई जान
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। बहेरा गांव निवासी बनारसी विश्वकर्मा (65) सोमवार को करीब 11 अपने खेत में मिर्च की सिंचाई कर रहे थे। खेत में ही लगे बिजली के पोल के पास में अर्थिंग का तार लगा था। सिंचाई कार्य के बाद बनारसी पोल के पास बैठकर सुस्ताने लगे। इस दौरान वह अर्थिंग वाले तार की चपेट में आ गए। पुत्र ईश्वर प्रसाद ने उन्हें छुड़ाया। इसमें ईश्वर भी झुलस गया। वृद्ध को पीएचसी केकराही ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सोमवार को युवक का नदी किनारे पेड़ पर शव लटकता मिला। युवक तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। नधिरा निवासी रामकिशुन गोंड का पुत्र रामरती (35) तीन दिन पहले घर से निकला था। उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच सोमवार को दोपहर में नदी के किनारे पलास के पेड़ में गमछे के सहारे शव लटकता मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त रामरती के रूप में हुई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। एसआई आरएस शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed