{"_id":"676fe67077595c093d088777","slug":"woe-to-the-system-an-old-man-standing-in-the-queue-to-get-kyc-done-fainted-and-died-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : हाय से व्यवस्था, केवाईसी कराने के लिए कतार में खड़ा वृद्ध गश खाकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : हाय से व्यवस्था, केवाईसी कराने के लिए कतार में खड़ा वृद्ध गश खाकर गिरा, मौत
Sat, 28 Dec 2024 05:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:22 PM IST
सार
कोन में बैंक के बाहर केवाईसी कराने के लिए कतार में खड़ा वृद्ध अचानक गिर पड़ा। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेंशन का पैसा निकालने के लिए लगातार तीन दिन से बैंक शाखा का चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन
बैक के बाहर खड़े बुजुर्ग के गिरने के बाद जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इंडियन बैंक की कचनरवा शाखा में वृद्धा पेंशन केवाईसी कराने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे वृद्ध की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। लाइन में खड़े रहने के दौरान वह गश खाकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उन्होंने बैंक कर्मियों पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हडवरिया निवासी रम्मन (65) का कचनरवा स्थित इंडियन बैंक शाखा में खाता है। इसी खाते में उनकी वृद्धा पेंशन आती थी। परिजनों के मुताबिक पेंशन का पैसा निकालने के लिए वह बैंक जा रहे थे, लेकिन बैंककर्मी पहले केवाईसी कराने की बात कहकर लौटा दे रहे थे। शुक्रवार को भी रम्मन अपनी पत्नी के साथ बैंक गए थे।
विज्ञापन
वहां भीड़ के बीच वह काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। शाम करीब चार बजे अचानक गश खाकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने गंभीर स्थिति बताते हुए अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। परिजन चोपन जा रहे थे, मगर रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुत्र जवाहिर व दामाद राजनारायण ने बताया कि पेंशन का पैसा निकालने के लिए वह परेशान थे। प्रतिदिन बैंक के आकर बैठे रहते थे। कभी भीड़ अधिक होने तो कभी सर्वर काम न करने की दलील देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा था।
