फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   wild animal feeding sheep

भेड़-बकरियों को निवाला बना रहा जंगली जानवर

Wed, 02 Jun 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
wild animal feeding sheep
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला गौराही में जंगली जानवर के आहट से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर घर के बाहर बंधे भेड़, बकरियों को निवाला बना रहा है। एक महीने में पांचवी घटना होने से ग्रामीण दहशत में है। वहीं सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। गौराही गांव के इंद्रदेव खरवार का कहना है कि घर के बाहर वे गाय व उसका बछड़ा, बकरी-बकरा बांधे हुए थे। मंगलवार देर रात जंगली जानवर ने दो बकरे को अपना निवाला बना लिया। दोनों बकरे को जंगली जानवर उठा ले गया और एक को खा गया। उसका कहना है कि वह परिवार के साथ में घर में सोए हुए थे। जंगली जानवर एक बकरा कब ले गया पता नहीं चला। जब दूसरे बकरे को ले जा रहा था तभी कुछ आवाज आई तो नींद खुल गई। देखा कि एक जानवर बकरें को घसीटते हुए पास के बंधे के तरफ ले जा रहा हैं। हमलोग बंधे के तरफ टार्च लेकर दौड़े और वहां पहुंचने पर देखा तब तक वह जानवर वहां से भाग गया था। इसकी सूचना क्षेत्र के लेखपाल को दे दी गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नही हैं, लगभग एक महीने में यह पांचवीं घटना है। लगभग एक महीने पहले प्रीतम सिंह खरवार का भी एक बकरा जंगली जानवर ले गया था। उसके कुछ दिनों बाद चरण सिंह खरवार का भी बकरा ले गया और कुछ दिनों बाद ददई खरवार का भी एक बकरा ले गया। देवनारायण खरवार का एक बकरा और एक बकरी को जंगली जानवर शिकार कर चुका है। ग्रामीणों ने आशंका जताया की यह जानवर तेंदुआ हो सकता है। इस समय गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed