फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife's departure is not eaten poison, death

पत्नी की विदाई न होने पर खाया जहर, मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल आए कलेश्वर (25) की जहर खा लेने से मौत हो गई। मृतक के ससुर ने दामाद के ऊपर पत्नी की विदाई न होने पर जहर खाने का आरोप मढ़ा है। घटना की जानकारी सुसराल वालों ने पुलिस को नहीं दी है। शव का दाह संस्कार करने के लिए मृतक के घरवालों का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के पुरानपानी गांव निवासी कलेश्वर पुत्र लखन की शादी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट गांव निवासी शिवनारायण की बेटी से हुई थी। शिवनारायण की मानें तो उनका दामाद तीन दिन पूर्व उनके यहां पत्नी की विदाई कराने के लिए आया था। रविवार की सुबह दस बजे अचानक कलेश्वर अपनी पत्नी पर तत्काल चलने के लिए दबाव डालने लगा। पत्नी ने जाने से मना किया तो युवक आगबबूला हो गया और जहर खा लिया। कुछ देर बाद युवक ने उल्टी करना शुरू किया तो लोगों को सच्चाई का पता चला। जब तक परिवार के लोग युवक को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शिवनारायण ने बताया कि मृतक दामाद के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कलेश्वर ने स्वयं जहर खाया है, इसलिए शव का पीएम नहीं कराया जाएगा। उधर इस संबंध में पन्नूगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि ससुराल में जहर खाने से युवक की मौत के बारे सूचना नहीं मिली है। हालांकि तत्काल इसका पता करा हूं। उधर समाचार लिखे जाने तक मृतक के घरवाले मौके पर नहीं पहुंचे थे और शव घर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed