{"_id":"681501f93f3f3f9c5f0f85d1","slug":"while-returning-from-an-invitation-a-bike-collided-with-a-tractor-two-youths-died-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-127780-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निमंत्रण से लौटते समय ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निमंत्रण से लौटते समय ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बभनी-बीजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात असनहर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरनखाड़ गांव निवासी उमेश कुमार (21) अपने साथी मनोज कुमार (27) के साथ चपकी गांव स्थित अपने मामा के घर निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में असनहर गांव के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया।
वहां चिकित्सकों ने उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर मनोज की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हाथ की मेंहदी का रंग उतरने से पहले ही मिट गया सुहाग
बभनी। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही दरनखाड़ गांव में मातम छा गया। पूरा गांव स्तब्ध रह गया। उमेश और मनोज के घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना में जान गंवाने वाले मनोज की शादी 13 अप्रैल को ही हुई थी। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी और महावर का रंग उतरने से पहले ही मांग का सिंदूर मिट गया। पति के शव से लिपट कर पत्नी बिलख रही थी। मां सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में थे। उनका करुण क्रंदन देख सबकी आंखें नम हो गईं। लोग नियति के इस खेल को कोस रहे थे।
सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत हो गई। वह सामान लेकर वाराणसी से घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राॅबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक निवासी राहुल गुप्ता (30) फोटोग्राफी का काम करते थे। धर्मशाला चौक के पास अपने ही मकान में काॅस्मेटिक की दुकान भी थी। बृहस्पतिवार को वह खरीदारी के लिए अपनी मैजिक से वाराणसी गए थे। वहां से देर रात लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर चंडी होटल के करीब स्पीड ब्रेकर पर डंपर ने ब्रेक लिया। पीछे से आ रहे राहुल का वाहन उसमें टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राहुल की अभी शादी नहीं हुई थी।