फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the strike ended, there was a queue of patients in OPD

Sonebhadra News: हड़ताल खत्म हुई तो ओपीडी में लगी मरीजों की कतार

Wed, 21 Aug 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
When the strike ended, there was a queue of patients in OPD
डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित होने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को दवा-इलाज के लिए काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। डॉक्टर कक्ष के बाहर भी मरीज लाइन लगाकर खड़े रहे। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द के आ रहे हैं। डॉक्टर इसे मौसम में बदलाव का असर बता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार से डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इससे तीन दिनों तक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहने की संभावना में कम मरीज ही पहुंचे थे। डॉक्टरों के काम पर आने की सूचना के बाद बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

ओपीडी में 800 से ज्यादा मरीज पहुंचे थे। इसमें भी 60 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी, पेट दर्द और वायरल बुखार से ग्रसित थे। फिजिशियन कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीज बढ़े हैं। लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने आसपास गंदगी न रहने दें, जिससे मच्छर पनपें। साफ पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ नौ बजे तक खाली रहा महिला डॉक्टर का कक्ष
अस्पताल की ओपीडी में एक तरफ मरीजों की भीड़ भी तो दूसरी ओर साढ़े नौ बजे तक महिला डॉक्टर के कक्ष में कोई नहीं था। उपचार कराने दूरदराज से आई महिलाएं दूसरे डॉक्टरों के पास जाकर जानकारी लेती रहीं। लापरवाही को लेकर उनमें असंतोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed