फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat crop fell in the field due to unseasonal rain

Sonebhadra News: बेमौसम बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल, उत्पादन में आ सकती है गिरावट

Mon, 04 Mar 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop fell in the field due to unseasonal rain
जिले में रविवार की भोर से सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बेमौसम हुई बारिश और तेज हवा चलने के कारण जगह-जगह गेहूं की फसलें खेत में गिर गई है। इससे गेहूं का उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनांचल में शनिवार से ही मौसम खराब है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रात में बूंदाबांदी हुई। देर रात फिर मौसम खराब हो गया। रविवार की भोर में करीब चार बजे से सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रहीं।
विज्ञापन

सुबह के वक्त बारिश होने की वजह कामकाजी लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से सोमवार को भी जिले में मौसम खराब रहने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो फसल खेत में गिर गई है, बारिश होने से उनके उपज में गिरावट आ सकती हैं। दलहन एवं तिलहन की फसल के लिए बारिश नुकसानदेय साबित होगा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, बारिश के बाद एक बार फिर से लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed