फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Were selling fake mobile phones and tubes in branded company wrappers, two arrested

Sonebhadra News: ब्रांडेड कंपनी के रैपर में बेच रहे थे नकली मोबिल और ट्यूब, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Were selling fake mobile phones and tubes in branded company wrappers, two arrested
जिले में मोबिल और ट्यूब की बिक्री में भी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का रैपर व ट्रेडमार्क लगाकर नकली मोबिल और ट्यूब बेचने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से टाटा मैजिक सहित भारी मात्रा में नकली सामान भी बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले गिरोह की सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर छानबीन शुरू की। रविवार की रात करीब पौने 11 बजे धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने वाली गली से ब्रांडेड कंपनी का रैपर व ट्रेडमार्क लगाकर नकली मोबिल व ट्यूब बेच रहे दो लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान धर्मशाला रोड निवासी उपेंद्र उर्फ मंगल केसरी और ब्रह्मनगर निवासी सैफ के रूप में हुई। उनके कब्जे से 2065 डब्बे नकली मोबिल, सुलेशन, 1183 ट्यूब व एक टाटा मैजिक माल वाहक बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने वाराणसी के लहुराबीर स्थित महावीर इंटर प्राइजेज से माल लाने की जानकारी दी। संंबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। वहीं लहुराबीर स्थित दुकान के संचालक के विरुद्ध भी केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय, कस्बा चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed