फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wedding zone will be built under the flyover

Sonebhadra News: फ्लाईओवर के नीचे बनेगा वेडिंग जोन

Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Wedding zone will be built under the flyover
सोनभद्र। नगर के मध्य से गुजरे फ्लाईओवर के नीचे नगर पालिका वेंडिंग जोन बनाएगी। नगर में जहां-तहां पटरियों पर लग रहीं दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है। यह कार्य जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) मद से होना है।
विज्ञापन

नगर में वेंडिंग जोन का अभाव है। पूर्व में नगर पालिका की ओर से पांच स्थल चिह्नित किए गए थे। वहां दुकानें भी आवंटित की गईं, लेकिन वहां अन्य सुविधाएं विकसित न करने से वे उपयोगी नहीं रहे। ज्यादातर दुकानदार फिर से पटरी पर ही दुकानें लगाने लगे हैं। इसमें भी फ्लाईओवर के नीचे दुकानें लगाने पर ज्यादा रुझान रहता है। मनमाने ढंग से लग रही दुकानें न सिर्फ जाम का कारण बन रही हैं, बल्कि अन्य अव्यवस्थाएं भी फैल रही हैं। लिहाजा अब नगर प्रशासन ने फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नवीन सब्जी मंडी के सामने चार ब्लॉक और धर्मशाला चौक रोड पर दो ब्लॉक के नीचे वेंडिंग जोन बनाई जाएगी। अध्यक्ष रूबी प्रसाद का कहना है कि वेंडिंग जाेन का निर्माण जिला खनिज निधि फाउंडेशन के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया गया है। वेडिंग जोन में दुकानें बनाकर पटरी दुकानदारों को आवंटित की जाएगी। इससे उन्हें व्यवसाय में सहूलियत मिलेगी तो नगर को भी जाम से राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed