फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We will fight unitedly for old pension.

Sonebhadra News: पुरानी पेंशन के लिए एकजुट होकर करेंगे संघर्ष

Tue, 02 Dec 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
We will fight unitedly for old pension.
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करते अटेवा के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित अन्य साथियों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


अटेवा महिला संघ की प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा है। जब दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना समाप्त हो गया था, तो फिर पदाधिकारियों पर बेवजह प्राथमिकी दर्ज कर क्यों परेशान किया जा रहा है। यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि सरकार का यह रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। अगर कर्मचारी अपने हक की बात नहीं कह सकेगा तो फिर सरकार किस बात के लिए है। सरकार के विधायक, सांसद खुद पुरानी पेंशन ले रहे हैं। मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और सरकार इसे हम कर्मचारियों को एफआईआर का डर दिखाकर बहाल कराने से नहीं रोक सकती। बबिता सिंह ने कहा कि आज हम सब शिक्षक, कर्मचारी सिर्फ संकेतात्मक रूप से एकत्रित होकर सरकार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यदि सरकार ने जल्द ही अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो सड़क से सदन तक कर्मचारी आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, सुरेंद्र नाथ वर्मा, विनोद कुमार, मनोज कुमार, बीएन सिंह, राममूर्ति, पूर्णेंदु, सौरभ, गौरव, संतोष, लक्ष्मण, प्रीति, वर्तिका, सुनीता, ममता, निशा मालवीय आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed