फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water level

कनहर के जलस्तर पर रखी जा रही नजर

Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water level
दुद्धी।बाढ़ की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय जल आयोग जिले से होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में वृद्धि पर नजर रखे हुए है। आयोग की तरफ से नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव की जानकारी मंडल कार्यालय वाराणसी के अलावा अन्य जगहों पर भी भेजी जा रही है। आयोग की तरफ से कनहर नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए यहां भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में लगाई गई है। ताकि जलस्तर में घटाव व वृद्धि की जानकारी समय से मिल सके। कर्मचारी कनहर के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की जानकारी मंडल कार्यालय को भी भेज रहे हैं।इस संबंध में अवर अभियंता विवेक सिंह का कहना है कि गंगा की सहायक नदी के रूप में सोनभद्र से होकर गुजरने वाली कनहर सहित अन्य नदियों के जलस्तर में घटाव-बढ़ाव की जानकारी के लिए दुद्धी में डाटा केंद्र स्थापित है। इस केंद्र के माध्यम से पूरे साल नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जाती है। बारिश के मौसम पर नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाती है। इसकी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भी भेजी जाती है। बारिश शुरू होने के साथ ही सभी केंद्रों को अलर्ट भी किया जाता है। ताकि जलस्तर की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed