फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water entered the houses due to the breaking of the ties, many kutcha houses collapsed

बंधी टूटने से घरों में घुसा पानी, कई कच्चे मकान ढहे

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water entered the houses due to the breaking of the ties, many kutcha houses collapsed
ओबरा। ओबरा नगर पंचायत के सीमा विस्तारित क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी में भारी बारिश की वजह से नगर पंचायत ओबरा के बिल्ली में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बंधी टूटने से कई लोगों के कच्चे आवास ढह गए। मकान गिरने से लोगों के कच्चे आवास गिरने की वजह से जीवन यापन करना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

बेघर हुए पीड़ित नगरवासियों की समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं को अवगत कराते हुए मुआवजा देने, बंधी की मरम्म्त और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि आपदा के शिकार हुए लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बारिश से प्यारेलाल, सुरेश, नोहर, बच्चू रमाशंकर, पवन, अमरनाथ, हुबलाल का मकान ढह गया है। वहीं मुन्नी देवी, कन्हैया, पन्नर, गुड्डू, डब्लू रंगीला, मुंशी के घर के चारों तरफ पानी हो गया है। विपिन सिंह कश्यप, सत्येंद्र, मोहन ओझा, अजीत कन्नौजिया, अखिलेश यादव, जिज्ञासु, अजित तिवारी, महेश, मुंशी, गुड्डू, डब्लू रंगीला, महेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed