फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voices raised for the rights of the upper castes at the grand conference.

Sonebhadra News: सवर्ण अधिकारों को लेकर महासम्मेलन में उठी आवाज

Mon, 21 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Voices raised for the rights of the upper castes at the grand conference.
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में सवर्ण महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में रविवार को सवर्ण समाज सोनभद्र की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने, यूजीसी की नई नियमावली वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में सुधार करने, सवर्ण आयोग का गठन करने, गौ रक्षा के लिए कानून बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने और ईडब्ल्यूएस में संशोधन करने की मांग की गई। वक्ता विनोद चौबे ने कहा कि आरक्षण का लाभ किस जाति-वर्ग को कितना मिला और वर्तमान में उनकी सामाजिक स्थिति क्या है, इस पर सरकार को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने एससी-एसटी से जुड़े मामलों में जांच के बाद गिरफ्तारी की व्यवस्था किए जाने और कथित दुरुपयोग के मामलों में प्रभावित पक्ष के लिए कानूनी प्रावधान करने की मांग भी उठाई। विजय राम पांडेय और अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से वास्तविक लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा मजबूत होगी। संविधान की मूल भावना समानता और समता पर आधारित है। सामाजिक परिस्थितियों में आए बदलाव का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाना चाहिए। ओमप्रकाश पाठक और रचना तिवारी, देवेश मिश्रा ने कहा कि सवर्ण समाज शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं को लेकर अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाएगा। आयोजक नितीश पांडेय, विजय विनीत तिवारी ने कहा कि सभी धर्म और जातियों के लोगों का देश में समान सम्मान और अधिकार होना चाहिए। इसी उद्देश्य से समाज की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। इस मौके पर रवि प्रकाश चौबे, रमेश मिश्रा, संतोष सिंह, राहुल सिंह, डॉ. रचना तिवारी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, संजीव सिंह, संदीप सिंह चंदेल, देवेश मिश्रा, मुन्ना सिंह, इंद्रसेन सिंह, क्रांति सिंह, अभिषेक मिश्रा, सोहन पाठक, अशोक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed