फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Violent clash between two Pattidars old man killed and son injured including six people im sonbhadra

Sonbhadra: दो पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और रॉड से हमले में वृद्ध की मौत, पुत्र समेत छह घायल

Thu, 08 Jun 2023 04:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 04:51 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के इमिलिया गांव में गुरुवार सुबह आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडा और रॉड से हुए हमले में वृद्ध की मौत हो गई। हमले में दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Violent clash between two Pattidars  old man killed and son injured  including six people im sonbhadra
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के इमिलिया गांव में गुरुवार सुबह आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडा और रॉड से हुए हमले में वृद्ध की मौत हो गई। हमले में दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घोरावल सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
करमा थाना क्षेत्र के बागपोखर ग्राम पंचायत के इमिलिया टोला निवासी रामबहाल के परिवार का पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में गुरुवार को पट्टीदारों के साथ आए सतौहां गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में रामबहाल (70), उसका पुत्र राजेश (45), सुदर्शन (40), संतोष (32), शीला देवी (26), रीता (28), चंदन (35) को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामबहाल को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छेड़खानी का आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा गिरफ्तार, कमरे में की थी गंदी हरकत

घटना की सूचना पाकर सीओ घोरावल अमित कुमार, एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed