{"_id":"9f1da70788ec357bccf140c9ff8f9abd","slug":"vindmganj-off-the-market-pulled-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विण्ढमगंज बाजार बंद, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विण्ढमगंज बाजार बंद, निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी को जिला और विण्ढमगंज को ब्लाक का दर्जा देने की मांग के समर्थन में शनिवार को विण्ढमगंज बाजार बंद रहा। शाम को 101 बाइकों के साथ जुलूस निकाला गया।
उधर, दुद्धी में चल रहा अनशन 30 घंटे बाद समाप्त हो गया। दोपहर में हालत बिगड़ने पर अनशन पर बैठे दरगाही यादव को नायब तहसीलदार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विण्ढमगंज में शनिवार को दूकानें बंद रहीं। सैकड़ों लोग कस्बे के सुभाष तिराहे पर पहुंचे। यहां हुई सभा में विण्ढमगंज को ब्लाक और दुद्धी को जिला बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
ओमप्रकाश यादव और रमेश कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए 120 किमी दूर मुख्यालय जाना पड़ता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रानीताली-बेलहत्थी में जिले की आधारशिला रखी थी, परंतु अब तक दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया।
ग्रामीण इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इसके बाद मुरारी जायसवाल और ऐनुल सिद्दीकी की अगुवाई में बाइक जुलूस निकाला गया।
जुलूस बुटबेढ़वा, सलैयाडीह, मुड़ीसेमर, हरनाकछार, कोलीनडूबा, घिबही आदि गांव होते हुए दुद्धी पहुंचा। इस दौरान संजीत, आशीष, वीरेंद्र, प्रकाश, मुन्ना, विजय, आनंद, राजन, मुकेश, संजय मौजूद रहे।
दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार यहां तहसील परिसर में दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे 30 घंटे के अनशन के दौरान अनशनकारी दरगाही यादव की दोपहर में हालत बिगड़ गई।
नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने दरगाही यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया। नायब तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद अनशन समाप्त हो गया।
इस दौरान दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, रामलोचन तिवारी, पारसनाथ गुप्ता, प्रभु सिंह, किरन सिंह, सत्यनारायण यादव, ओमप्रकाश दूबे, महिपत मौजूद रहे। उधर, मांगों के समर्थन में अधिवक्ता शनिवार को कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अनशनकारियों का समर्थन किया।