फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers were looking for malaria inspector, CMO himself reached

मलेरिया निरीक्षक को ढूंढ रहे थे ग्रामीण, खुद पहुंच गए सीएमओ

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers were looking for malaria inspector, CMO himself reached
म्योरपुर क्षेत्र के सेंदुर मकरा गांव में अबूझ बीमारी से मौतों के बाद पहुंचे सीएमओ डॉ नेम सिंह - फोटो : SONBHADRA
फोटो-
विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक को ढूंढ रहे थे ग्रामीण, पहुंचे सीएमओ
सेंदुर गांव में लगातार हो रही मौतों के बाद हरकत में आया विभाग
- सीएमओ ने गांव में साफ-सफाई, लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की सेंदुर (मकरा) ग्राम पंचायत में लगातार हुई मौतों से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। मरीजों में मलेरिया की पुष्टि के बाद भी मलेरिया निरीक्षक के न आने से ग्रामीणों में बढ़ते असंतोष के बाद शनिवार को खुद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने गांव का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना और लोगों को जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने गांव में टीकाकरण की भी स्थिति देखी। मृतकों के घर जाकर साफ-सफाई से रहने व ताजा भोजन के साथ पानी को गर्म करके पीने की सलाह दी। गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की जांच भी की गई। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का भी हाल जाना। इसके बाद गांव में लगे कोरोना टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक संख्या में टीकाकरण कराएं, जिससे कोरोना से बचा जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण पर जोर देने को कहा। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि गांव में साफ-सफाई और गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए पंचायत विभाग द्वारा प्रयास की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जिससे रोगों से बचा जा सकता है। गांव में मच्छररोधी दवा के छिड़काव का काम चल रहा है। कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों के खून की जांच में मलेरिया और डेंगू के कोई रोगी नहीं मिले हैं। निरीक्षण के दौरान म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह, डॉ. लालजी, एलटी हरिकिशुन, पूर्व ग्राम प्रधान रामभगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed