फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers protesting against drinking water crisis

Sonebhadra News: पेयजल संकट से जूझते ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 May 2023 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers protesting against drinking water crisis
खलियारी। नगवां ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द के राजस्व गांव बलियारी में पानी के लिए लोग परेशान हैं। पेयजल संकट से जूझते ग्रामीणों ने बुधवार को पानी टंकी के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में बाल्टी लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीण मंगरु कोहार, रामनाथ सिंह, लालबहादुर, प्रभु नारायण, हीरालाल प्रजापति, संजय कुमार, रामसूरत, कलावती देवी, रमावती देवी, कृष्णावती देवी, प्रमिला, मोतीरानी, उर्मिला, बासमती, कबूतरी, कमलावती आदि ने बताया कि गांव में पानी टंकी बनी है, उसी से जलापूर्ति होती है। एक माह से पानी की आपूर्ति बंद है। जिससे पेयजल का संकट बना है। ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी गांव में टैंकर से जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। गांव में बनी पानी टंकी के सप्लाई ऑपरेटर जसवंत सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी से पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, इसलिए जलापूर्ति बाधित है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि हमें इसकी जानकारी अभी मिली है। पानी टंकी में पाइप लगाने की व्यवस्था की जाएगी। टैंकर से पानी सप्लाई शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed