फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers gheraoed police station over power cuts raised slogans assurance of restoring power supply

Electric Crisis: बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना, की नारेबाजी; आपूर्ति जल्द बहाल करवाने का मिला आश्वासन

Thu, 05 Sep 2024 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 09:15 PM IST
सार

Sonbhadra News: बिजली कटौती के कारण डोडहर गांव के लोग पिछले 10 दिनों से परेशान हैं। पानी सहित कई घेरलू काम बाधित हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों की शिकायतों को भी अनसुना कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Villagers gheraoed police station over power cuts raised slogans assurance of restoring power supply
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बीजपुर थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। आपूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने प्रबंधन से वार्ता करने के बाद जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौटे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 29 अगस्त को पैनल में आग लगने के कारण डोडहर ग्राम पंचायत की आपूर्ति ठप है। अनुरक्षण विभाग के प्रबंधन की ढुलमुल रवैये से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। पेयजल की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे क्षुब्ध होकर महिला व पुरुष डोडहर गेट पर आक्रोश व्यक्त करने के पश्चात थाने पर जाकर घंटों तक बैठे रहे।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर माने ग्रामीण
क्राइम प्रभारी अजय विक्रम यादव के समझाने पर महिलाएं ज्ञापन देकर घर लौट गईं। ग्रामीण एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द बिजली बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Villagers gheraoed police station over power cuts raised slogans assurance of restoring power supply

प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में कुसुम, बासमती, गुलाब कुंवर, पार्वती, देवमती, निर्मला, किरण शर्मा, पूजा सिंह, शिवराम सिंह, भागीरथी, रामदयाल, रामबरन  वैश्य, शिव शंकर, राजेश कुमार, ममता, कमला, उषा, अनिता, बबिता, सरिता आदि रहे।


इस संबंध में उपमहाप्रबंधक अनुरक्षण विभाग के मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण पैनल जल गया था। कुछ जगहों पर सफ्लाई चालू है। आगे और कोशिश की जा रही है। अवैध कनेक्शन ज्यादा होने के कारण ओवरलोड की वजह से सभी इलाके में बिजली बहाल नही हो पाया है। कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed