फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for drinking water

पीने के पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Mar 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for drinking water
महुली क्षेत्र के महुआ टोला में पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : SONBHADRA
महुली। दुद्धी ब्लाक के पतरिहा ग्राम पंचायत के महुआ टोला बस्ती में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। सूचना के बाद भी पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ सौ की आबादी के बीच यहां प्राथमिक विद्यालय में लगे हैंडपंप से ही रहवासियों के पानी की आवश्यकता पूरी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले स्कूल का गेट खुला रहता था, जिससे पानी भरना आसान था। लेकिन अब स्कूल की छुट्टी होते ही गेट बंद कर दिया जाता है। स्कूल में अवकाश घोषित कर दिए जाने के बाद गेट पर ताला बंद कर दिया गया है। इससे उनके सामने पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने बताया कि यहां से पांच सौ मीटर दूर सड़क पर लगे हैंडपंप से पानी ढोने में उनका बहुत समय बर्बाद हो जाता है। साथ ही बताया कि अत्यधिक भीड़ हो जाने से यहां भी पानी भरने के लिए मारपीट की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराये जाने से पेयजल की समस्या यहां विकराल होती जा रही है। इस संबंध में निर्वतमान ग्राम प्रधान ईश्वरी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बस्ती के घनी आबादी के बीच यहां और हैंडपंप लगवाये जाने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बिगन, जोगेंद्र, बचनू, ठेघू, मल्लू, अनिल, अशोक, शांति, बासो देवी, सावित्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed