{"_id":"5f85daf68ebc3e679f0b9499","slug":"villagers-demonstrated-for-community-toilets-sonbhadra-news-vns552670827","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बभनी। बभनी विकास खंड के बचरा गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। गांव के बाहर शौचालय बनाने के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बस्ती में शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। बोले, गांव में सरकारी जमीन नहीं मिलेगी तो ग्रामीण अपनी जमीन देकर शौचालय का निर्माण कराएंगे।
उन्होंने सामुदायिक शौचालय शौचालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन में मनमानी करने का आरोप लगाया है। कहा कि खुली बैठक कर सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि का चयन किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न करके मनमाने ढंग से गांव की सघन बस्ती के बजाए जंगल के किनारे बनवाने के लिए भूमि चिह्नित की गई है।
ग्रामीण भगवान दास, दयाराम तिवारी, दयाशंकर, अत्रीलाल, रामजी, राम अशीष, पन्नालाल, सुदामा, मुन्ना, दारा सिंह, शिव प्रसाद, राजनारायण, राजू, अयोध्या, नाहर, कृष्ण कुमार, नेहरू लाल, कल्लन, लल्लन ने कहा कि गांव में शौचालय के लिए सरकारी जमीन नहीं मिलेगी तो ग्रामीण अपनी भूमि देकर शौचालय का निर्माण बस्ती में कराना चाहते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव में शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है।