फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers angry over supply disruptions

आपुर्ति बाधित होने आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over supply disruptions
बभनी में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SONBHADRA
बभनी। क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ने लगा है। बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर बभनी में उपभोक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। अक्सर बिजली आपूर्ति ठप होने का आरोप लगाया। चेताया कि तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बिजली विभाग के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विगत एक सप्ताह से बभनी सबस्टेशन में तकनीकी खराबी होने से क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है। बिजली के न रहने से लोगों को पानी, बिजली की समस्या बनी हुई है। आये दिन बिजली की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। सप्ताह भर से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से जीना दुश्वार हो गया है। कहा कि बिजली कर्मियों को सूचना देने के बाद भी आपूर्ति बहाल कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। पूछने पर एक ही जवाब मिलता है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार,मनोज कुमार,मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर पांडेय मौजूद रहे। इस संदर्भ में जब अवर अभियंता बिहारी लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में लगा 5 एमबीए का ट्रांसफर जल गया है। ट्रासंफार्मर लग गया है बहुत जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed