फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village panchayat member brutally beaten to death

ग्राम पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, सनसनी

Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Village panchayat member brutally beaten to death
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में बृहस्पतिवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम निर्माण का कार्य हो रहा है। इस बीच कार्य स्थल पर बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिट्टी फिलिंग का काम कर रहे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) पुत्र सुखदेव निवासी गोठानी पर शिव वचन निवासी गोठानी ने अचानक लाठी डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन वृद्ध को चोपन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शिववचन नाम के व्यक्ति ने वृद्ध के ऊपर हमला बोल दिया जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के भाई प्रेमचंद की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed