फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vighnaharta sitting in the pandal with Goddess Lakshmi and Saraswati

Sonebhadra News: देवी लक्ष्मी और सरस्वती के साथ पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता

Fri, 13 Sep 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Vighnaharta sitting in the pandal with Goddess Lakshmi and Saraswati
घोरावल। श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के संयोजन में घोरावल नगर में श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर शुक्रवार रात गणेशोत्सव का आगाज हुआ। पूजा पंडाल में भगवान श्रीगणेश, माता महालक्ष्मी और मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पं. कमलेश मिश्रा और रवि प्रकाश चौबे के आचार्यत्व में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद रात आठ बजे आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे और देर शाम साढ़े सात बजे आरती की जाएगी। पूजन के लिए नगर को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष व विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजन की शुरुआत हुई है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 14 सितंबर को बजरंग बाण, 15 को सुंदरकांड, 16 को पूर्णाहुति व देवी जागरण, झांकी दर्शन का कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सभा और उसके बाद झांकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन प्रतिमा विसर्जन भी होगा। नगर में भव्य झांकी के साथ प्रतिमा भ्रमण करा कर ऐतिहासिक कड़िया के तालाब में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed