फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Video of Banjaras being beaten with sticks at a railway station goes viral.

Sonebhadra News: रेलवे स्टेशन पर लाठियों से बंजारों की पिटाई का वीडियो वायरल

Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Video of Banjaras being beaten with sticks at a railway station goes viral.
सोनभद्र। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात आपस में मारपीट कर रहे बंजारों की लाठियों से पिटाई की गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो का मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई। इस मामले में रेलवे के जिम्मेदारों से जानकारी मांगी गई। पुलिस को घटना के बारे में उपलब्ध कराए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बंजारे स्टेशन कार्यालय पर उत्पात मचा रहे थे। इस कारण बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में पोस्ट वीडियो में एक-दो लोगों की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह प्रकरण बंजारों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे प्रशासन की तरफ से प्वाइंट्समैन शिव कुमार पांडेय ने पुलिस को उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया है कि देर शाम साढ़े सात बजे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो उस समय बंजारे आपस में मारपीट करते हुए स्टेशन पर चले आए। यहां वह नशे की हालत में स्टेशन कार्यालय पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर, ड्यूटी पर उपस्थित अन्य कर्मियों को गाली देने लगे। दावा किया गया कि इसी दौरान वह स्टेशन के प्लेटफार्म पर आपस में मारपीट भी शुरू कर दिए। उन्हें मना किया गया तो फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी।
रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा कर मारने लगे। स्थिति अधिक गंभीर हो जाने के कारण रेलवे के अधिकारियों और 112 पर पुलिस को दी गई। तब तक वह कार्यालय में घुसकर बवाल शुरू कर दिए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उनकी तरफ से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक राममणी सारस्वत ने भी इसी बात को सही ठहराया है।

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर रेलवे से जानकारी ली गई है। अभी बंजारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed