फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicles running without number, challan of Rs 700 in 20 days

Sonebhadra News: बिना नंबर के चल रहे वाहन, 20 दिन में 700 का चालान

Mon, 24 Nov 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running without number, challan of Rs 700 in 20 days
शक्तिनगर वाराणसी राजमार्ग पर बिना नंबर प्लेट का गुजरात वाहन।संवाद - फोटो : udhampur news
सोनभद्र। चार राज्यों की सीमाओं से घिरे सोनभद्र की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। दोपहिया और चारपहिया ही नहीं, खनिज सामग्री की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा है। बिना नंबर या अधूरे नंबर के साथ बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात विभाग की जांच में पिछले 20 दिनों में ऐसे 700 से अधिक ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनकी नंबर प्लेट या तो गायब थी, अस्पष्ट थी या गलत नंबर अंकित था। सभी वाहनों का चालान किया गया है। विभिन्न रूटों विशेषकर खनन बेल्ट, ओबरा-रेणुकूट मार्ग, रॉबर्ट्सगंज-चोपन रोड और ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्गों पर भी बड़ी संख्या में ऐसे वाहन देखे जा रहे हैं। बिना नंबर वाहन अक्सर नियमों से बचने, अवैध परिवहन या दुर्घटना के बाद पहचान छिपाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। कई चालक जानबूझकर नंबर हटा देते हैं। सड़क पर दौड़ रहे ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम लोगों की जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन

----
यातायात माह में अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। कई वाहन सीज किए गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। - केके शुक्ला, टीएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed