फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi defeated Bhojpur Bihar by three runs

Sonebhadra News: वाराणसी ने भोजपुर बिहार को तीन रन से हराया

Mon, 29 Jan 2024 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Bhojpur Bihar by three runs
सोनभद्र। नगर के हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ 2024 के सातवें दिन वाराणसी व किंग यूनाइटेड भोजपुर बिहार के मध्य मैच खेला गया। रोमांचक मैच में वाराणसी की टीम तीन रनों से विजेता रही।
विज्ञापन

टॉस समाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह ने कराया। पहल बल्लेबाज़ी करते हुए वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें बब्बन ने 36 रन, आशीष ने 30, व चंद्रजीत ने 29 रनों का योगदान दिया। किंग यूनाइटेड भोजपुर की ओर से प्रकाश व अमितोष ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी किंग यूनाइटेड भोजपुर की टीम ने 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। रवि ने 62, अमितोष ने 21 व सचिन ने 19 रनों का योगदान दिया। वाराणसी की ओर से गेंदबाजी करते हुये अतुल और शशि यादव ने 3-3 विकेट झटके। इस तरह से वाराणसी की टीम तीन रनो से मैच को जीत लिया। भाजपा नेता संजीव त्रिपाठी ने मैच के मैन ऑफ द मैच रहे शशि यादव को पुरस्कार दिया। स्कोरर आर्यन व सूर्यांश रहे। कॉमेंटेटर पंकज ओझा रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी वीरू व अंशू चौबे ने उठाई। आयोजक मंडल के विकास मिश्रा, शिब्बू चौबे आदि मौजूद रहे। मंगलवार को मैच वाराणसी व चोपन के बीच खेला जायेगा।
विज्ञापन

कोन की टीम ने टाइगर इलेवन को 20 रन से रौंदा
चोपन। नगर के विस्तारित क्षेत्र में चल रहे विंटर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को कोन और टाइगर इलेवन टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कोन ने 20 रन से टाइगर इलेवर को हराया। टाइगर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोन की टीम 11 ओवर में 99 रन बनाई। वहीं जवाब में उतरी टाइगर इलेवन चोपन की टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी। इस तरह से इस मैच को कोन की टीम ने जीत लिया। निर्णायक की भूमिका रूपेश पासवान व राहुल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed