{"_id":"5e0a400e8ebc3e880f0046fe","slug":"uproar-sloganeering-in-the-meeting-of-the-nagar-panchayat-board-sonbhadra-news-vns5025369162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक में मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करने को लेकर विवाद हो गया। क्षुब्ध एक सभासद ने मोबाइल तोड़ दिया। इस दौरान सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईओ ने अध्यक्ष के कमरे में ताला लगा दिया और लौट गए। इससे बैठक पूरी नहीं हो सकी।
बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले बोर्ड की बैठक में सारे सभासदों को बैठक में मोबाइल लेकर आने व किसी भी प्रकार की रिकार्डिंग करने के लिए मना किया गया था। बिना जानकारी के नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी से वीडियो रिकार्डिंग क्यों कराई जा रही है, जब कि सभासदों ने कुछ माह पहले ही जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को अध्यक्ष के कमरे में सीसी कैमरा लगाने के लिये प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसमें कैमरा लगाने की मांग की थी और जब कि नगर पंचायत के सभी कमरों में सीसी कैमरा लगा हुआ है। सभासद असफाक क़ुरैशी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले जन सूचना अधिकार के तहत अब तक खर्च का ब्योरा मांगा था। लेकिन जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड की सहमति के लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। सभासद दीप चंद महतो, अजय केसरी, राजकुमार जायसवाल, पूजा गुप्ता, सुषमा जायसवाल, संजू देवी, मनोरमा देवी ने आरोप लगाया कि विकास के लिए बोर्ड की बैठक तो कराई जाती है पर काम व भुगतान अपने मन से किया जाता है। बवाल को देखते हुए ईओ ने अध्यक्ष के कमरे में ताला लगा दिया और अपने उठकर चले गए। इससे बैठक पूरी नहीं हो सकी।