फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UPPCS Pre Exam Candidates gathered 10 centers in Sonbhadra no entry electronic items security

UPPCS प्री परीक्षा : सोनभद्र में 10 केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी, इलेक्ट्राॅनिक चीजों को नो इंट्री; रही सुरक्षा

Sun, 22 Dec 2024 10:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में भी पीसीएस परीक्षा 10 केंद्रों पर चल रही है। 4200 अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई थी। केंद्रों के बाहर चेकिंग के बाद ही हाॅल में प्रवेश दिए जा रहे थे।

विज्ञापन
UPPCS Pre Exam Candidates gathered 10 centers in Sonbhadra no entry electronic items security
सोनभद्र में परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू पीसीएस प्री की परीक्षा शुरू हुई। यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई थी। जिले में रविवार को दस केंद्रों पर 4200 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। शनिवार को आयोग से नामित पर्यवेक्षक ने केंद्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

विज्ञापन


सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें दायित्व समझाया। पूरी सजगता के साथ परीक्षा कराने की हिदायत दी। पीसीएस की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 और फिर अपराह्न ढाई से शाम साढ़े 4 बजे तक दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन




परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सभी केंद्रों पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके लिए एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय व वित्तपोषित कॉलेज के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है। शनिवार को पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने डीआईओएस जयराम सिंह के साथ केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें ड्यूटी समझाई। कहा कि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं है। केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी मिलती है तो केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed