फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP: Leopard presence signs at Ghoraval-Mirzapur border

यूपी: सोनभद्र-मिर्जापुर बॉर्डर पर तेंदुए की मौजूदगी के मिले संकेत, यहां मिले पदचिन्हों से मिली जानकारी

Wed, 13 Jan 2021 06:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 13 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
UP: Leopard presence signs at Ghoraval-Mirzapur border
तेंदुए - फोटो : सोशल मीडिया

सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर स्थित जंगलों से सटे मिर्जापुर जिला के हलिया के जंगलों में तेंदुए की गतिविधियों का सुराग मिलने से वन विभाग एवं इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग क्षेत्र में जागरुकता अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


घोरावल क्षेत्र के पश्चिम में तेंदुहार, तेंदुआ, परसौना, मजूरही, लाली, मूर्तिया, उभ्भा इत्यादि गांव जंगल के पास बसे हैं। वहीं, सीमा पार हलिया (मिर्जापुर) के जंगल पड़ता है। घोरावल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों घोरावल की सीमा से सटे हलिया के जंगलों में तेंदुए के पदचिह्न पाए गए हैं। इससे इलाके में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


चूंकि, घोरावल की पश्चिमी सीमा हलिया के जंगलों से सटी हुई है। ऐसे में तेंदुहार, परसौना, मूर्तिया इत्यादि के जंगलों एवं आस पास के इलाकों में तेंदुआ कभी भी धमक सकता है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले इस संबंध में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए गोष्ठी भी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोष्ठी में तेंदुआ, भालू जैसे जंगली जीवों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें तमाम उपाय बताए गए थे। गोष्ठी में ग्रामीणों से अपील की गई कि तेंदुए के मूवमेंट की आशंका के मद्देनजर वे सावधान रहें। रात में घरों में रहें और दरवाजे बंद रखें।

जंगलों में और उसके आसपास जाने से बचें। यदि जंगल में अथवा जंगल के रास्ते जाना आवश्यक हो तो हमेशा समूह में ही जाएं। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें। उन्होंने कहा कि घोरावल के पश्चिमी क्षेत्र में तेंदुए, भालू जैसे जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

 

दो साल पहले नौगढ़वा के जंगल में निकला था तेंदुआ
दो साल पहले 23 मार्च 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर जंगली क्षेत्र से सटे नौगढ़वा निवासी रामबाबू गोंड़ (22) पुत्र राजाराम गोंड़ शनिवार सुबह शौच करने के लिए बलुई बंधा की तरफ गया हुआ था।शौच करने के दौरान उसने देखा कि आधे दर्जन कुत्ते गेहूं की खेत की तरफ मुंह कर लगातार जोर जोर से भौंक रहे हैं, लेकिन उसे माजरा समझ में नही आया।

रामबाबू जब शौच कर वापस लौटने लगा उसी दौरान गेहूं के खेत में से अचानक एक तेंदुआ निकला और कुत्तों को दौड़ा लिया। तेंदुए ने एक कुत्ते को दबोच लिया। तेंदुआ देख रामबाबू भागने लगा, लेकिन इसी बीच तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर रामबाबू पर झपट्टा मार दिया, तेंदुए के हमले में रामबाबू के सीने, पीठ हांथ इत्यादि में कई जगहों पर खरोंच आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed