फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   up board, Copies of the evaluation undertaken

कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू

Wed, 30 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 30 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
up board, Copies of the evaluation undertaken
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक।
 जिले के दो केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। राबट्र्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल और आदर्श इंटर कालेज में इंटर के कापियों को मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन के लिए 83 उप प्रधान परीक्षक और 686 परीक्षकों की तैनाती की गई हैै।लेकिन 42 उप प्रधान परीक्षक और 84 परीक्षक ही उपस्थित हुए। मिर्जापुर मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों का सही ढंग से कापियों को जांचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होना था। लेकिन पहला दिन होने के नाते मूल्यांकन कार्य करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुआ। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या उषा सिंह ने बताया कि उनके यहां तैनात 36 उप प्रधान परीक्षक में से दस डिप्टी हेड और 346 परीक्षकों मेें से 16 परीक्षक ही उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से 15 अप्रैल के बीच एक लाख आठ हजार 188 कापियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन


प्रथम दिन 1310 कापियों का मूल्यांकन हुआ। उधर, आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि 47 उप प्रधान परीक्षक में से 32 उपस्थित हुए। इसी तरह से 340 परीक्षकों में से 68 परीक्षक उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि एक लाख 74 हजार 343 कापियों का मूल्यांकन होना है। उधर दोपहर बाद दोनों केेंद्रों पर  संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन के साथ डीआईओएस देवेश शर्मा पहुंचे तो परीक्षकों में हड़कंप मच गया। दोनों केंद्रों के प्रधानाचार्यों    ने बताया कि अनुपस्थित उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों की रिपोर्ट डीआईओएस को उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed