फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unity race on Sardar Patel's birth anniversary

सरदार पटेल की जयंती पर हुई एकता दौड़

Wed, 31 Oct 2018 11:52 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Wed, 31 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर बुधवार को भाजपा की ओर से जिले भर में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जगह-जगह पर सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह गोष्ठियां भी की गईं, जिसमें पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।  
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान से जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के अगुवाई में रन फार यूनिटी दौड़ हुई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए हाइडिल मैदान में आकर सभा में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए खपा दिया। अपने कौशल और शक्ति से देश को संकट से बचाया। देश को एक सूत्र में बांधे रखा। सबको एक सूत्र में भी पिरोकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प पूरा होगा। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को विश्व पटल पर पहुंचाया। यहां को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी, कमलेश चौबे, गंगा सिंह, उदयनाथ मौर्या, अजीत चौबे, अनुप तिवारी, संजय जायसवाल, संतोष शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहे। उधर शाहगंज के संकट मोचन त्रिमुहानी पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने माल्यार्पण किया। यहां भाजपा सांसद छोटे लाल खरवार ने कस्बे में रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद दौड़ लगाया। सांसद छोटे लाल खरवार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, माला चौबे, मौजूद रहे। अपना दल एस व सरदार पटेल समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल ने कहा कि 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक संगठित भारत की रचना में उनका योगदान अविस्मरणीय है। यहां ज्युत नरायन पटेल आदि मौजूद रहे। सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंच कर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां गोष्ठी में उन्होंने कहा कि उन्होंने जब सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति की स्थापना संकट मोचन त्रिमुहानी पर की थी तो मकसद था सरदार पटेल के देश के प्रति योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। यहां राम नरायन पटेल, संतोष पटेल, भोला सिंह, छोटू पटेल, आद्या पांडेय, अरुण पटेल, सुरेश पटेल, बाबू हाशमी मौजूद रहे। ओबरा: लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पी बुधवार को आत्माराम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दौड़ एवं पदचालन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता अंबेडकर स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू हुई और यहीं आकर खत्म हुई। यहां पटेल समाज के अध्यक्ष धनराज सिंह और सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रमाकांत प्रथम, शिवा द्वितीय, आकाश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, पल्लवी द्वितीय, नेहा तृतीय रही। विजेता प्रतियोगियों को धनराज सिंह, रमेश यादव, एएच जैदी, छोटे लाल, राजनाथ सिंह और रामबृक्ष यादव ने पुरस्कृत किया। संचालन संस्थान के प्रबंधक नवनीत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed