फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uniform education will be implemented in all schools: Babu Singh Kushwaha

सभी स्कूलों में लागू होगी एक समान शिक्षा: बाबू सिंह कुशवाहा

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Uniform education will be implemented in all schools: Babu Singh Kushwaha
सोनभद्र/दुद्धी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा और सपा की सरकारों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। जनता से भागीदारी परिवर्तन मोर्चा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनने पर सभी स्कूलों में एक समान शिक्षा लागू होगी। सरकारी और निजी क्षेत्रों में संख्या के आधार पर हिस्सेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका हाईस्कूल और दुद्धी के कादल में सभा के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। भाजपा और सपा सरकार में किसानों और युवाओं को गुमराह किया गया। किसानों के आंदोलन के आगे पीएम को झुकना पड़ा। परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए दस लाख तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। एमआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव नोमान नहवी ने कहा कि दो करोड़ नौकरी के नाम पर भाजपा ने नौजवानों के साथ छल किया है। सभा में जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed