{"_id":"6644edfa75ff8389ac02e8a7","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-tree-one-dead-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113110-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी रवि सोनी (22) पुत्र लल्लन सोनी अपने दोस्त अन्नू वर्मा (21) पुत्र ज्ञान वर्मा के साथ बाइक से म्योरपुर की तरफ गया था। देर शाम लौटते समय रनटोला में आरवाई सिंह पुलिया के समीप बाइक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेणुकूट चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल हिंडाल्को चिकित्सालय ले गई। वहां रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अन्नू को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृत युवक शादी विवाह में कैटरर्स में काम करता था। दोनों दोस्त किसी कार्य से म्योरपुर की तरफ गए थे और वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।