फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable hiva trampled cattle and hit the car

बेकाबू ट्रक मवेशियों को रौंदते हुए कार में मारी टक्कर

Thu, 18 Nov 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable hiva trampled cattle and hit the car
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बीना परियोजना खदान मुख्य द्वार के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुुुबह तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने आधा दर्जन से ज्यादा भैंसों को टक्कर मार दी। इसके बाद हाइवा इंडिगो कार में टक्कर मारते हुए रेहटा मोड़ समीप डिवाइडर पर चढ़ कर फंस गया। गनीमत रही कि कार में सवार बांसी गांव निवासी पूर्व प्रधान लाल बाबू वर्मा व उनके परिजन बाल बाल बच गए। हादसे इससे नाराज पशु पालकों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हादसे में एक भैस की मौत हो गई। वहीं कई भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बीना निवासी पशुपालक रामेश्वर यादव उर्फ पहलवान के परिजनों ने उचित मुआवजा व दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों पटरियों पर कोयला ट्रकों सहित वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पशुपालकों की मदद से जाम खुलवाया। डिवाइडर में फंसे कोयला लदा हाइवा के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed