{"_id":"6590515e97f4c2b98101a0e8","slug":"ultrasound-of-only-five-patients-was-done-thirty-patients-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7685-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिर्फ पांच का हुआ अल्ट्रासाउंड, तीस मरीज लौटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिर्फ पांच का हुआ अल्ट्रासाउंड, तीस मरीज लौटाए गए
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा तीसरे दिन भी प्रभावित रही। दूरदराज से पहुंचे 35 मरीजों में से सिर्फ पांच की ही जांच हो पाई। शेष 30 मरीजों को लौटा दिया गया।रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी तैनाती न होने से निजी केंद्रों के चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार एक-एक दिन के लिए जिला अस्पताल से संबंद्ध किया गया है। पिछले दाे दिनों से डॉक्टर नहीं पहुंच रहे। शनिवार को भी दूरदराज से मरीज आए, लेकिन डॉक्टर के न पहुंचने से उन्हें मायूस होना पड़ा। किसी तरह टेक्नीशियन के सहारे पांच मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो पाया। बताते हैं कि शनिवार को नालंदा डायग्नोस्टिक सेंटर घोरावल के चिकित्सक डॉ. विकास भटनागर की ड्यूटी लगी थी। उनकी जगह पर एक टेक्नीशियन पहुंचा। जांच न होने से करीब 30 मरीज वापस हो गए। इससे पहले बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी डॉक्टरों के न आने से 70 मरीज लौट गए थे।
नंबर मिलना बंद
निजी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेडियोलाजिस्ट न आने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। इसकी पोल खुलने के बाद अब शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर मिलना भी बंद हो गया है।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर न आने वाले केंद्रों के संचालकों को नोटिस देकर जवाब लिया जाएगा। समुचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -डॉ. अश्वनी कुमार सीएमओ।