{"_id":"b327c13a75236b4043d940e550a7958c","slug":"ubrba-start-preparing-for-the-arrival-of-the-chief-of-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भा गांव में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भा गांव में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पर्यावरण के मद्देनजर अति महत्वाकांक्षी परियोजना हरित पट्टी में होने वाले पौधरोपण की तैयारियां का जायजा शनिवार को जिले के आला अधिकारियों ने लिया।
प्रदेश में पांच सौ एकड़ में किए जाने वाले पौधरोपण के लिए चयनित किए गए एकमात्र स्थल घोरावल की मूर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव में शनिवार की सुबह स्थानीय विधायक रमेश चंद्र दूबे, डीएम संजय कुमार, एडीएम मनीलाल यादव, एसपी शिवशंकर यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी एसपी पटेल आदि पहुंचे।
एसडीएम कैलाश सिंह ने बताया कि पांच सौ एकड़ वनभूमि में पचास हजार गड्ढे खोदे जा चुके हैं। चार सौ मजदूर काम पर लगे हैं। मशीन के जरिए भी गड्ढों की खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नीम के दस हजार पौधों की पहली खेप पहुंच चुकी है। आम, जामुन, बेल, महुआ जैसे फलदार तथा वातावरण के अनुरूप अन्य पौधे भी शीघ्र ही पहुंच जाएंगे।
बताते चलें कि चिह्नित भूमि में से कुछ भूमि अतिक्रमित कर ली गई थी, जिसे प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद खाली कराया है। एसडीएम ने बताया कि मौके पर एक वाच टावर का भी निर्माण कराया जाना है, जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री विहंगावलोकन करेंगे।
साथ ही हेलीपैड के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है, जहां शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। पौधों की देखभाल के लिए दस माली-गार्ड की तैनाती तीन साल के लिए की जाएगी।
पौधों की सिंचाई के लिए सोलर वाटर पंप लगाकर मूर्तिया बंधी से पानी लिया जाएगा। प्रकाश की व्यवस्था के लिए जगह-जगह सोलर लाइट लगाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिये गए हैं।