फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths died in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 31 Dec 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार की रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। चोपन में पतगड़ी पुलिया के पास खड़े ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार की जान गई तो दुद्धी में संकट मोचन मंदिर के पास राखड़ लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

पहली घटना चोपन थाना क्षेत्र की है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के पतगड़ी पुलिया के पहले से खराब ट्रैक्टर खड़ा था। रात करीब नौ बजे हाथीनाला से डाला की तरफ आ रहा बाइक सवार ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा टकराया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। मृतक के पास में मिले आधार कार्ड पर नाम चन्द्रभूषण सिंह निवासी बलिया अंकित था। एसओ लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, दुद्धी थाना क्षेत्र में खजूरी निवासी अफजल (20) मछली का कारोबार करता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह गांव के ही दिलशाद के साथ दुद्धी से अपने घर जा रहा था। कस्बे के संकट मोचन मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही राखड़ लदी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अफजल की मौके पर ही मौत हो गई। दिलशाद को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed