फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two young men were killed in motorcycle crash

दो बाइकों की टक्कर में युवक की गई जान

Thu, 21 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 21 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर स्थित बाजार में गुरुवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें गंगेश्वर दूबे (35) की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार अब्दुल कादिर (7) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी ले जाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन



चोपन थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी गंगेश्वर दूबे बुधवार को अपनी भांजी की शादी में घोरावल थाना क्षेत्र के डोमखरी गांव में गया था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे वह बाइक से वापस घर वापस लौट रहा था। उधर, शाहगंज बाजार का रहने वाला मोबीन अपने छोटे भाई अब्दुल कादिर को पीछे बैठाकर कंडाकोट स्थित अपनी दूकान पर जा रहा था। शाहगंज बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गंगेश्वर और कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक चला रहे मोबीन को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस गंगेश्वर को जिला अस्पताल ले आई यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि कादिर को परिवार वाले वाराणसी लेकर चले गए। पुलिस उधर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बीचपई गांव में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर के धक्के से राजा शारदा महेश इंटर कालेज के अध्यापक अभिजीत सोनकर (35) और उनकी पत्नी अनुपम सोनकर (25) घायल हो गईं। पत्नी को गंभीर चोट आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बीचपई गांव से अपने बच्चे को राबर्ट्सगंज बाजार में ही स्थित एक विद्यालय से छोड़कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गई और बाइक उसी में दब गई। अनुपम का एक पैर उसी में करीब पांच मिनट तक दबा रहा। आसपास के लेागों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाल।  ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed