{"_id":"60f428008ebc3e79a04b6e96","slug":"two-women-died-of-snakebite-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns601050473","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो महिलाओं की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो महिलाओं की हुई मौत
विज्ञापन
सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत
दुद्धी/रामगढ़। दुद्धी के अमवार चौकी क्षेत्र के लांबी गांव में शनिवार की रात श्यामलाल खरवार की पत्नी कौशल्या (33) घर में खाना बनाने के लिए जलावनी लकड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, मगर तब तक महिला की मौत हो गई। महिला के पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटा बेटा छह माह का छोटू है। अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है। वहीं पन्नूगंज थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में शनिवार को रात में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। घर का कामकाज निपटाने के बाद बबीता (27) पत्नी संजय मौर्या अपने कमरे में सोने चली गई। रात में उसके गले के पास सर्प ने डस लिया। सर्प को देखकर वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सर्प को मार दिया। महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गये जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डाक्टर ने महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।
--
खुली नाली ढकवाने व सफाई की मांग
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक से चंद कदमों की दूरी पर जाम नाली की सफाई कराने व खुली नाली को ढके जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर का यह व्यस्ततम मार्ग है। चौहान पेट्रोल पंप के ठीक सामने की पटरी महीनों से नाली के गंदे पानी से डूबी पड़ी है। यहीं पास में नालियाँ खुली पड़ी है।
--
बोलेरो के धक्के से बाइक सवार घायल
वैनी। रायपुर के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर चौखड़ा गांव के पास शनिवार की शाम बोलेरो ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार समुंदर यादव (40) पुत्र भूरा यादव निवासी पड़री घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब वह रात 11 बजे राबर्ट्सगंज से अपने घर पड़री जा रहा था। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
-
बिजली गिरने से तीन मवेशी मरे
कोन। ग्राम पंचायत मिटिहिनिया के टोला कोहबडवा में रविवार को दोपहर बाद अचानक तेज गरज तड़क के साथ बिजली गिरने से एक पेड़ के नीचे बंधे तीन मवेशी की मौके पर मौत हो गई। ग्राम प्रधान अजय कुशवाहा ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी। मवेशी पार्वती देवी पत्नी प्रभुनारायण के बताए जा रहे हैं। पशुपालक ने मुआवजे की मांग के साथ गांव में तडित चालक यंत्र लगाने की मांग की है।
--
करंट लगने से भैस मरी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में रविवार सुबह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। नेवारी निवासी रामआसरे ने बताया कि उनकी भैंस रविवार सुबह गांव में ही बिजली खंभे के पास खड़ी थी। उसी दौरान स्टे तार में उतरे हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में भैस आ गई। करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना उसने पुलिस व राजस्व विभाग को दे दी है।