फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two units trip, one thousand MW power generation affected due to CWS transformer malfunction

सीडब्ल्यूएस के ट्रांसफार्मर में खराबी से दो इकाइयां ट्रिप, एक हजार मेगावाट का विद्युत उत्पादन प्रभावित

Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two units trip, one thousand MW power generation affected due to CWS transformer malfunction
अनपरा। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना की पांच-पांच सौ मेगावाट की दो इकाइयां मंगलवार की सुबह नौ बजे ट्रिप कर गईं। आनन-फानन में दोनों को चालू करने के लिए काम शुरू हुआ तो करीब पांच घंटे बाद दोपहर दो बजे दोनों को लाइटअप किया गया। परियोजना के अधिकारियों ने सीडब्ल्यूएस के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण इकाइयों के ट्रिप होने का कारण बताया। दोनों के ट्रिप करने से करीब एक हजार मेगावाट का विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के सीजीएम दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे सीडब्लूएस के ट्रांसफार्मर के एलटी ब्रेकर में आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों इकाइयां एक साथ ट्रिप कर गईं थी। दो बजे अपराह्न लाइटअप कर लिया गया है। देर शाम तक दोनों मशीनों को उत्पादनरत कर लिया जाएगा। इस दौरान अ परियोजना के 210-210 मेगावाट की पहली, दूसरी, तीसरी इकाई से क्रमश: 194,181,191 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। परियोजना की एक इकाई पहले से ही बंद चल रही है, जबकि 500 मेगावाट की छठवीं इकाई से 468 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड दोपहर तक 12,560 मेगावाट बनी हुई थी। 2630 मेगावाट के सापेक्ष परियोजना की 500 मेगावाट की तीन इकाईयों के बंद होने के बाद 1034 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed