फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two tractor-trolleys caught transporting illegal sand

Sonebhadra News: अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ाया

Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys caught transporting illegal sand
घोरावल। अवैध तरीके से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस व वन विभाग की टीम पकड़ते हुए कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि उप निरीक्षक अजय कुमार पांडेय कांस्टेबल आलोक सिंह व कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कोलिया घाट के पास से बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर चालक राजकुमार निवासी गुरदह थाना चोपन को रोक कर चेकिंग की गई। ट्रैक्टर चालक बालू का कागजात नहीं दिखा सका। पकड़ा गया ट्रैक्टर बिना नंबर का था। ट्रैक्टर को घोरावल कोतवाली लाया गया। अवैध परिवहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीम घोरावल व खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

वहीं दूसरे मामले में शिल्पी गांव के समीप कोलिया घाटी रोड में बुधवार को वन विभाग ने अवैध खनन कर बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। शिल्पी गांव में सोन नदी से बिना परमिट के अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से कोलिया घाटी के रास्ते ढोया जा रहा था।बुधवार को गश्त के दौरान वन क्षेत्राधिकारी सूरजू प्रसाद के नेतृत्व में वन दरोगा राजन मिश्रा व अन्य वन्य कर्मी कोलिया घाटी के रास्ते में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली को रेंज परिसर में लाकर सीज कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed